{"_id":"5b50eb7e4f1c1b40748b5d7f","slug":"61532029822-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटीरी में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टटीरी में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पांच घायल
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में पानी के पाइप के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कस्बे में बृहस्पतिवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे शेरदीन और सोनू पक्ष के बीच मोहल्ले से गुजर रहे पानी के पाइप को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच पहले मारपीट हुई, फिर दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में भर्ती कराया। झगड़े की सूचना मिलते ही चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। कोतवाल दिनेश कुमार ने कहा किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई होगी।