{"_id":"5b09c0174f1c1b9f6e8b4c01","slug":"61527365655-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश
Updated Sun, 27 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह मायके वाले उसे बंधन मुक्त कराकर महिला थाने लेकर पहुंचे और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के इलाज में देरी होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पांच घंटे तक घायल अस्पताल में तड़पती रही। हंगामे को देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया।
मोहल्ला मुगलपुर बागपत निवासी मोहम्मद आलम ने अपनी बेटी रिजवाना का निकाह मुजफ्फरनगर निवासी मेहराज के साथ पांच साल पहले किया था। निकाह के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे े। अब दहेज में दो लाख रुपये और स्विफ्ट कार की मांग कर रहे हैं। भाई अलीम एडवोकेट ने बताया कि दो दिन पहले ससुराल वालों ने रिजवाना को बंधक बनाकर यातनाएं दी। उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश की । सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे किसी तरह बंधन मुक्त कराकर लाए। उन्होंने महिला थाना बागपत में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रिजवाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के इलाज में देरी होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पिछले पांच घंटे तक घायल महिला इलाज के लिए तड़प रही है। हंगामे के बाद चिकित्सकों ने इलाज किया और उसे मेरठ रेफर किया।
अधिवक्ता को दी धमकी
बागपत। पीड़ित महिला के भाई अलीम एडवोकेट को उसे पति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। अधिवक्ता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। उसने बताया कि आरोपी उनके ऊपर कभी भी हमला कर सकते है।