{"_id":"5af73dec4f1c1bea408b4dbc","slug":"61526152684-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में अचानक आग लग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में अचानक आग लग
Updated Sun, 13 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव में शनिवार को सुबह मकान में अचानक आग लग गई। आग से मकान में रखी करीब डेढ़ लाख की नकदी सहित हजारों का सामान जल गया।
शाहपुर बाणगंगा गांव निवासी चंद्र बोस पुत्र प्रकाश गिरि का बाहरी हिस्से में पूर्वी छोर पर मकान है। वह सुबह अपनी पत्नी मुनेश और बच्चों को साथ लेकर मकान का ताला लगाकर खेत पर गया था। पड़ोस में रहने वाले ग्रामीणों ने मकान से धुआं उठता देखा तो कुछ देर बाद मकान से आग की लपट उठने लगी। ग्रामीणों ने मकान का ताला तोड़ा, फिर कमरे का दरवाजा तोड़कर काफी मशक्कत के बाद पानी व रेत से आग पर काबू पाया। इस दौरान सूचना पाकर मकान स्वामी व परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान चंद्र बोस की पुत्री कविता भी झुलस गई। आग से मकान में रखी अलमारी में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, संदूक, चारपाई, कीमती कपड़े, जरूरी कागजात जल गए। पीड़ित ने मकान बनाने के लिए नगदी बैंक से लाकर रखी थी। आग से हुए नुकसान पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पुआल में लगाई आग
बरनावा गांव के जंगल में शुक्रवार की रात्रि में शरारती तत्वों ने खेत में रखे पुआल के ढेर में आग लगा दी। इससे थोड़ी ही देर में सारा पुआल जल गया, इसकी कीमत पचास हजार बताई है। घटना के संबंध में पीड़ित किसान मुन्ना खां ने गांव के दो लोगों पर शक व्यक्त कर पुलिस चौकी में तहरीर दी।