फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेल लाइन पर घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक

रेल लाइन पर घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक

Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रेल लाइन पर घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक
बागपत। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर सूजरा हाल्ट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक घायल अवस्था में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। युवक शराब के नशे में बताया।
विज्ञापन

बस्ती जनपद निवासी कृष्ण छह साल से सूजरा गांव में किसान योगेंद्र कुमार के घर पर नौकरी करता है। योगेंद्र ने बताया कि नौकर कृष्ण शनिवार की सुबह पांच बजे घर से खेत के लिए कह कर गया, लेकिन वह खेत में नहीं पहुंचा। उसकी तलाश की तो पता चला कि वह तो सुबह से शराब पीकर गांव में इधर-उधर घूम रहा है। सुबह 10 बजे के लगभग उन्हें सूचना मिली की कि नौकर दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर सूजरा हाल्ट के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ। उसके सिर में गंभीर चोट लगी हुई है। सूचना पर किसान योगेंद्र व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल कृष्ण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया। कृष्ण के सिर ही हड्डी टूटी हुई है। पुलिस ने बताया कि वह सुबह आठ बजे के लगभग किसी ट्रेन से टकराया। पुलिस मामले में किसान योगेंद्र से भी पूछताछ की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन पर युवक घायल अवस्था में मिला है। बेहोश होने के कारण वह कुछ बता नहीं पाया। उपचार के बाद ठीक होने पर उसके बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन


शव की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बागपत। कोतवाली पुलिस को किसी ने सूचना दी कि दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर सूजरा हाल्ट के पास युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी कफन लेकर मौके पर पहुंचे तो मामला दूसरा निकला। वहां पर नौकर कृष्ण घायल अवस्था में पड़ा था। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed