{"_id":"5ac680bf4f1c1b9a618b595c","slug":"61522958527-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में नही थम रही चेन पुलिंग की घटनाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में नही थम रही चेन पुलिंग की घटनाएं
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चेन पुलिंग की घटनाएं रेलवे के लिए नासूर बनी हुई है। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा रेल पटरियां के किनारे गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए भी कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इसका सीधा खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इसको लेकर उनमेें रेलवे पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
ट्रेनों की जंजीर खींचकर रोकने की घटनाओं पर रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अंकुश नहीं लगा पाने के कारण जहां रेलवे को भारी क्षति हो रही है। वहीं यात्री भी अराजक तत्वों द्वारा जंजीर खींचने की घटनाओं से परेशान है। इसको लेकर यात्रियों मेें आक्रोश पनप रहा है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 का बावली हाल्ट से रवाना होते ही कुछ असामाजिक तत्वों ने चैन पुलिंग कर दी। करीबन 10 मिनट ट्रेन बीच रास्ते खड़ी रही, लेकिन सूचना के बाद भी न तो मौके पर जीआरपी पहुंची और न ही आरपीएफ। जीआरपी थानाध्यक्ष किरण से बातचीत की तो उनका कहना था कि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे पुलिस से इस मामले मेें कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इनमेें सुनील, विनोद, प्रवीण, रूपेश, नितिन, रोहित, प्रमोद, भूपेंद्र, अनिल रहे।