{"_id":"5a5fa7a84f1c1b67268b514c","slug":"61516218280-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेली वाले भिडे, बाजार में अफरा-तफरी मची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेली वाले भिडे, बाजार में अफरा-तफरी मची
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। शहर में बुधवार को ठेलियों को लगाने को लेकर दो ठेली वाले आपस में भिड़ गए। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्य दुकानदारों ने दोनों को समझाकर शांत किया।
नगर के भगवान महावीर मार्ग पर दोपहर करीब डेढ़ बजे वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी, उसी समय यहां ठेलियों को लगाने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों ने पहले तो एक-दूसरे को जमकर गालियां दी, फिर मारपीट शुरू कर दी। दोनों ठेली वालों के समर्थक भी इकट्ठा हो गए, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला बिगड़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिसकर्मी व अन्य दुकानदार मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाकर मामला शांत किया। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना था कि शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।