{"_id":"5a5a615b4f1c1be8408b4a8c","slug":"61515872603-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजिजाबाद नांगल में 34 बीघा ईंख जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौजिजाबाद नांगल में 34 बीघा ईंख जली
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/दाहा (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन में फाल्ट होने से छह किसानों की 34 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है। शनिवार को मौजिजाबाद नांगल गांव के जंगल में जर्जर 11 हजारी विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। इससे कारण तार से उठी चिंगारी नीचे खड़ी गन्ने की फसल में जा गिरी और फसल ने आग पकड़ ली। देखते-देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आग से मौजिजाबाद गांव निवासी किसान शिव कुमार का 6 बीघा, ओमपाली का 3 बीघा, विनोद का पांच बीघा व विद्या चंद, रमेश, विनोद, पप्पू का 20 बीघा ईंख जल गई।
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव निवासी किसान राजपाल पुत्र अतर सिंह और वीरेंद्र पुत्र रामचंद्र के खेतों के ऊपर से 11 हजारी विद्युत लाइन होकर गुजरती है। यह विद्युत लाइन जर्जर हाल में है। शनिवार को विद्युत लाइन में फाल्ट होने से चिंगारी नीचे खेत में जा गिरी और ईंख की फसल ने आग पकड़ ली। सूचना पर किसान पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक राजपाल की चार बीघा व वीरेंद्र की दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया और मुआवजे की मांग की।