फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मोहाली पुलिस जेल से लेकर गई अपराधी बाबा को

मोहाली पुलिस जेल से लेकर गई अपराधी बाबा को

Mon, 08 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
मोहाली पुलिस जेल से लेकर गई अपराधी बाबा को
बागपत। चंडीगढ़ की मोहाली पुलिस बागपत जेल से नीरज उर्फ बाबा को कोर्ट के आदेश पर लेकर गई। पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए लेकर गई है। हालांकि वहां की पुलिस गोपनीयता बनाए हुए थी।
विज्ञापन

मेरठ के अट्टा चिंदौड़ी निवासी नीरज उर्फ बाबा के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। जो पिछले कई माह से बागपत जेल में बंद था। रविवार को चंडीगढ़ की मोहाली पुलिस उसको जेल से लेने पहुंची। इस मामले में ही पुलिस को उससे पूछताछ करनी है। वहां की पुलिस कोर्ट की अनुमति पर उसको लेने के लिए आई थी। जेल प्रशासन ने पहले तो उनके साथ बाबा को भेजने से इंकार कर दिया। बाद में मोहाली पुलिस, बागपत पुलिस लाइन से पुलिसवालों को अपने लेकर पहुंची। उसके बाद जेल प्रशासन ने आरोपी बाबा को उनके साथ भेजा। डिप्टी जेलर संजय सिंह ने बताया कि मोहाली पुलिस बंदी नीरज उर्फ बाबा को अपने साथ लेकर गई है। उसके खिलाफ वहां पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


चांदीनगर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
बागपत। गढ़ी नवादा गांव के धर्मपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था। उसके कोर्ट से गैर जमानती वारंट हो गए थे। इसी के चलते पुलिस ने रविवार को आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed