फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केस सीएम के दरबार से गूंजा तो पुलिस हरकत में आई

केस सीएम के दरबार से गूंजा तो पुलिस हरकत में आई

Sun, 31 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
केस सीएम के दरबार से गूंजा तो पुलिस हरकत में आई
बागपत। भट्ठा मालिक को लाखों रुपये का चूना लगाने के चार आरोपी मजदूरों में से पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने एडवांस में रुपये लेकर न तो भट्ठे पर काम किया और न हीं रुपये लौटाए थे। तगादा करने पर गाली-गलौज कर धमकी दी थी। मामला मुख्यमंत्री के दरबार में गूंजा तो पुलिस हरकत में आई
विज्ञापन

रमाला निवासी उपेंद्र चौहान ने बताया उनका फैजुल्लापुर गांव के पास दया ब्रिक फील्ड है। उस पर ईंट पथाई का कार्य करने के नाम पर मजदूरों ने एडवांस में वर्ष 2016 में रुपये लिए । आरोपी मजदूरों ने काम करने का आश्वासन दिया, लेकिन आरोपियों ने न तो भट्ठे पर काम किया और न ही रुपये लौटाए। तगादा करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली पर आरोपी असगर, दिलशाद, मेहरबान, प्रवीण निवासी मलकपुर (शामली) के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सीएम के दरबार में शिकायत की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव ने बागपत पुलिस अफसरों को केस में यथोचित कार्य करने के निर्देश दिए । इससे पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। पकड़े गए आरोपियों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed