{"_id":"5a3ffec94f1c1b0e788b4c83","slug":"61514143433-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कर भाग रहे तीन बदमाश सड़क दुर्घटना में घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट कर भाग रहे तीन बदमाश सड़क दुर्घटना में घायल
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जिवाना गुलियान गेट के पास युवक से हजारों की नगदी और बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाश भैंसा बुग्गी से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को मेरठ और दिल्ली के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया । इस कारण घायलों के नाम पता नहीं चल सके।
बरवाला निवासी संतोष पुत्र जहान सिंह शनिवार को शाम के समय मेरठ से बाइक पर अपने गांव बरवाला आ रहा था। जब वह बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जिवाना गेट के पास पहुंचा तो उसे तमंचों के बल पर तीन बदमाशों ने रोक लिया और तमंचों के बटों से हमलाकर 20 हजाररुपये की नगदी और बाइक लूटकर रंछाड़ मार्ग की तरफ भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो रंछाड़ गांव के पास तीनों बदमाश सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीन घायलों को मेरठ और दिल्ली के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। संतोष ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।