फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पिता की बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज

पिता की बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज

Fri, 15 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पिता की बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज
बागपत। जनपद में खून का रिश्ता एक बार फिर दागदार हो गया। बागपत शहर की आठवीं की छात्रा के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कक्षा आठवीं में पढ़ती है। उसके पति बेटी पर बुरी नजर रहते है। आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। उनको कई बार समझाया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोपी पति ने बुधवार रात में करीब आठ बजे बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर वह वहां पहुंच गई। किसी तरह उसकी इज्जत बची। उसने पुलिस से बेटी की सुरक्षा कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


छेड़छाड़ की शिकायत करने पहले कोतवाली पहुंची थी छात्रा
बागपत। पीड़ित छात्रा करीब छह माह पहले अपने पिता की शिकायत करने कोतवाली पहुंची थी। उसने कहा पिता उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उस समय वह रिपोर्ट दर्ज कराए बगैर ही घर लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed