{"_id":"59c0209d4f1c1bb5688b550f","slug":"61505763485-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म की कोशिश
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत) । सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की महिला कर्मचारी को बाइक पर लिफ्ट देकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया वह रविवार को पिलाना क्षेत्र से कार्य करके पैदल अपने घर जा रही थी। रास्ते में गांव का ही बाइक सवार एक युवक उसको मिला और बाइक पर उसको बैठा लिया। थोड़ा आगे चलने पर आरोपी ने बाइक तेज कर दी और दूसरे रास्ते पर लेकर चल दिया। इस संबंध में जानकारी की तो आरोपी कुछ नहीं बोला। उसको जबरदस्ती ईख के खेत में ले जाने लगा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसके चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण इकट्ठे हो गए। आरोपी उनको देख फरार हो गया। पीड़ित ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। बाद में थाने पर पहुंचकर शिकायत की। उसकी तहरीर पर आरोपी युवक पारूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी।