फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तैनात होगी पुलिस, ओवरलोड वाहनों की नो एंट्री

तैनात होगी पुलिस, ओवरलोड वाहनों की नो एंट्री

Fri, 25 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
तैनात होगी पुलिस, ओवरलोड वाहनों की नो एंट्री
तैनात होगी पुलिस, ओवरलोड वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन

बागपत। हरियाणा से यूपी की सीमा में एंट्री करने वाले ओवरलोड वाहनों की एंट्री पर शिकंजा कसा जाएगा। एआरटीओ ने डीएम को पत्र भेजकर इसके लिए अलग से पुलिस टीम तैनात करने के लिए कहा। सुझाव रखा निवाड़ा चौकी पुलिस के अलावा एसआई के नेतृत्व में चेकिंग के लिए स्पेशल दस्ता गठित किया जाना चाहिए। ताकि खनिज लदे ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग की जा सके।

जिला प्रशासन के अलावा कमिश्नर और शासन से शिकायतें की जा रही है कि निवाड़ा चौकी से हरियाणा के ओवरलोड वाहनों की एंट्री यूपी में हो रही है। पिछले दिनों ट्रांसपोर्टर भी इस पर हंगामा कर चुके हैं। सरकार को भी राजस्व की हानि है। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया नियमित चेकिंग और शासन की मंशा के अनुसार ओवरलोड वाहनों पर शिकंजे के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत को पत्र भेजकर यहां एक एसआई और तीन सिपाही की अतिरिक्त टीम तैनात करने का सुझाव दिया। इस टीम के तैनात होने से यहां नियमित चेकिंग होगी और ओवरलोड वाहनों की एंट्री पर शिकंजा कसा जा सकेगा। अधिकतर रेत लदे वाहनों की एंट्री की शिकायत प्रशासन से की जा रही थी। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट बनाकर टीम तैनात रहेगी और परिवहन विभाग से समन्वय बनाकर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed