फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक ने की थी दिपांशु की हत्या

पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक ने की थी दिपांशु की हत्या

Sat, 18 May 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक ने की थी दिपांशु की हत्या
पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने की थी दिपांशु की हत्या
विज्ञापन

बागपत। सरूरपुर कलां गांव में सात वर्षीय दिपांशु की हत्या पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी युवक ने की थी। मृतक ने आरोपी पर पत्थर फेंका था, जिस करण गुस्से में उसने बच्चे का मुंह दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका कर घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सरूरपुर कलां गांव में 13 मई को अनुसूचित जाति के सात वर्षीय दिपांशु पुत्र ईश्वर सिंह का शव मकान में चुनरी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को श्मशान घाट में दफना दिया था। 14 मई को मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डीएम की अनुमति के आधार पर मृतक का शव जमीन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। 17 मई को मृतक के पिता ने अभिषेक पुत्र बलवान निवासी सरूरपुर कलां को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह 13 मई को चोरी के मुकदमे में कचहरी में तारीख पर गया था। दोपहर को घर लौट रहा था। घर के पास उसे दिपांशु मिला। उसने बच्चे को चलते-चलते थप्पड़ मार दिया था, जिस पर बच्चे ने रास्ते से पत्थर उठाकर उसे मारा। जिस कारण उसे गुस्सा आ गया। वह बच्चे को उसके ही मकान में पीछे के रास्ते से ले गया और मुंह भींचकर उसकी हत्या कर दी। जब उसकी मौत हो गई तो शव को मकान में ऊपर बने कमरे में ले गया और चुनरी का फंदा बनाकर शव फांसी पर लटका दिया ताकि लोग इसे आत्महत्या समझे। इसके बाद वह घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
तीन साल पहले किया था कुकर्म का प्रयास
बागपत। पुलिस ने बताया कि मृतक दिपांशु के साथ तीन साल पहले आरोपी अभिषेक ने अप्राकृतिक कार्य करने का प्रयास किया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोपी ने दिपांशु को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी दिन से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है।
-----------------
बाइक चोरी में गया था जेल
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक बाइक चोरी के मुकदमे में जेल जा चुका है। 2017 में उसने गुफा मंदिर से बाइक चोरी की थी, जिसमें उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
----------------
शव को दबवाने में परिजनों के साथ रहा आरोपी
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक ने शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद वह घर चला गया। बच्चे की मौत का पता चलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आरोपी भी उसके घर पहुंचा। शव को जमीन में दबवाने में भी वह परिजनों के साथ रहा। उसने फावड़े से गड्ढा भी खुदवाया, ताकि कोई उस पर शक न करे।

-----------------
आरोपी के डर से घर के मुख्य गेट पर लगा लिया था ताला
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहल्ले में दादागिरी करता था। लोगों को डरा धमका कर रखता है। कई लोगों से वह मारपीट भी कर चुका है। मृतक बच्चे के परिजनों ने उसके डर से अपने घर के मुख्य गेट पर हमेशा के लिए ताला लगा लिया था। परिजन पीछे के गेट से मकान में आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed