{"_id":"5cbf6f22bdec2249344302aa","slug":"51556049698-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के देवर के खिलाफ दिल्ली में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला के देवर के खिलाफ दिल्ली में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
दिल्ली की एक महिला ने खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने देवर पर रेप करने का आरोप लगाया और दिल्ली नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने कोतवाली में पहुंचकर जांच शुरू कर दी। दूसरी तरफ आरोपी युवक खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा और भाभी के आरोप को निराधार बताया और भाभी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला दिल्ली स्थित उत्तम नगर में रहती है और वहां नौकरी करती है। महिला ने तीन दिन पहले उत्तम नगर स्थित थाने में अपने देवर के खिलाफ बलात्कार करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने दी तहरीर में कहा उसका देवर दिल्ली में ही नौकरी करता है। वह उसके मकान में चार दिन पहले आया और उसने तभी उसके साथ जबरन रेप किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। रेप के बाद महिला ने थाने में पहुंची और देवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त मामले की जांच करने दिल्ली पुलिस खेकड़ा पहुंची और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराने का पता लगने पर महिला का देवर मंगलवार को खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। और भाभी द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उसकी भाभी उस पर रेप करने का झूठा आरोप लगाकर उसे बदनाम करना चाहती है। उसने पुलिस को भाभी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।