{"_id":"5bcf79cebdec22561b643614","slug":"51540323790-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से ईख में आग लगी, एक बीघा ईख जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार टूटने से ईख में आग लगी, एक बीघा ईख जली
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। लौहड्डा गांव में गन्ने के खेत से गुजर रही 11 हजारी लाइन का तार टूटकर गिरने से ईख की खेत में आग लग गई। किसानों ने सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन जब तक विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया हालांकि आग से एक बीघा ईख की फसल जल चुकी थी।
ब्रह्मपाल पुत्र निरंजन लौहड्डा गांव के रहने वाले है, उनके खेतों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है, जो जर्जर हालत मेें है। कई बार वे शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते मंगलवार को तार टूटने से उठी चिंगारी उनके ईख मेें गिरी और आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण दौडे़ और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। बामुश्किल ग्रामीणों ने दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक एक बीघा ईख जल गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।