फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौली में सांड़ को टैंपू में लादने की कोशिश

बड़ौली में सांड़ को टैंपू में लादने की कोशिश

Mon, 08 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौली में सांड़ को टैंपू में लादने की कोशिश
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली गांव में शनिवार की रात में सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर टैंपू में लादते समय जाग होने पर जब ग्रामीण दौड़े तो वे टैंपू लेकर फरार हो गए। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

बड़ौली गांव में काफी दिनों से रात्रि में गोवंश को नशीला इंजेक्शन देकर वाहन में लादकर ले जाने वाला गिरोह सक्रिय है और काफी गोवंश के पशु वे ले भी जा चुके हैं। शनिवार की रात में इस गिरोह के लोग टैंपू लेकर आए और उन्होंने गांव के बीच वाले बस स्टैंड पर एक सांड़ को नशीला इंजेक्शन लेगा बेहोश कर उसे टैंपू में लादने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की आंख खुली तो उन्होंने शोर मचा दिया और वे उधर दौड़े तो इस गिरोह के सदस्य टैंपू में बैठ कर भाग निकले। ग्रामीणों ने बेहोश सांड़ का इलाज कराया और आक्रोश जताया कि इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जाए, नहीं तो गांव के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आक्रोश जताने वालों में बलजोर, भंवर सिंह, जयपाल, विनोद, रामबीर, सतपाल, हरेंद्र, चीनू, ओमपाल, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed