फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के चिकित्सक से दो लाख की रंगदारी मांगी

बागपत के चिकित्सक से दो लाख की रंगदारी मांगी

Wed, 19 Sep 2018 01:27 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत के चिकित्सक से दो लाख की रंगदारी मांगी
बागपत। मोहल्ला नई बस्ती में प्राइवेट चिकित्सक से युवक ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मंगलवार को आरोपी युवक अपने तीन साथियों के साथ रंगदारी वसूलने चिकित्सक के घर पहुंच गया और तमंचे से परिवार को आतंकित कर रंगदारी देने का दबाव बनाया। मोहल्ले के लोगों ने दो युवकों को दबोच लिया जबकि दो युवक तमंचे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। इस मामले में दो युवकों को नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष और नई बस्ती बागपत निवासी डॉ. रियासत अली पुत्र फीजे ने बताया कि वह प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। 16 सितंबर को घर पर मां शमीना मौजूद थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही काला पुत्र सनव्वर तमंचा लेकर घर में घुस आया। उसने आते ही गाली गलौच शुरू कर दी और धमकी देकर चला गया कि तीन दिन के अंदर दो लाख रुपये दे देना अन्यथा डॉ. रियासत अली को गोली से उड़ा दूंगा। मां ने उन्हें इस बारे में बताया, तो उनका परिवार भयभीत हो गया। 17 सितंबर को डॉ. रियासत अली अपने क्लीनिक पर मरीज देख रहे थे। इसी दौरान काला, शाहनवाज व दो अज्ञात लोग क्लीनिक पर तमंचे लेकर आए। उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकी दी कि तीन दिन का समय दिया था और दो दिन हो गए हैं। सुबह होने तक दो लाख रुपये का इंतजाम कर देना नहीं तो अंजाम बुरा होगा। 18 सितंबर को सुबह आठ बजे चारों आरोपी चिकित्सक के घर पर रंगदारी वसूलने पहुंचे और तमंचे से आतंकित कर उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई। दो युवक तमंचे लेकर भाग निकले, लेकिन काला व शाहनवाज को लोगों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। डॉ. रियासत ने काला, शाहनवाज व दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। चिकित्सक को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


जेल से आते ही मांगी रंगदारी
बागपत। आरोपी काला पुत्र सनव्वर को पुलिस ने 12 दिन पहले तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने कोतवाली में भी पुलिस के सामने पीड़ित को गोली से उड़ाने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस उसे हल्के में ले रही थी। पांच दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। जेल से आते ही उसने चिकित्सक से रंगदारी मांगी। पुलिस इस घटना को भी ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधी सड़कों पर, पुलिस गायब
बागपत। चिकित्सक रियासत अली से रंगदारी वसूलने आए आरोपियों को मोहल्ले के लोगों ने साहस का परिचय देते हुए पकड़ लिया। यदि मोहल्ले वासी एकजुट होकर बदमाशों को नहीं पकड़ते तो शायद चिकित्सक के साथ बड़ी घटना हो सकती थी। शहर में युवक तमंचे लेकर खुले आम सड़कों पर बाइकें दौड़ाते हैं, लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed