फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डौला पूर्वी यमुना नहर में बहता मिला महिला का शव

डौला पूर्वी यमुना नहर में बहता मिला महिला का शव

Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
डौला पूर्वी यमुना नहर में बहता मिला महिला का शव
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला के पास पूर्वी यमुना नहर में 68 वर्षीय महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही सीओ बागपत दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में मलकपुर निवासी के रूप में शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह डौला गांव के पास पूर्वी यमुना नहर में राहगीरों ने महिला का शव बहता हुआ देखा। सूचना मिलते ही सीओ बागपत दिलीप सिंह, सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष हरे राम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाद में महिला की शिनाख्त मलकपुर गांव निवासी कमलेश (68) पत्नी सुरेश के रूप में हुई। उसके बेटे गोपाल ने पोस्टमार्टम में पहुंचकर पहचान की।
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे वह अपने मायके गांव बरला जनपद शामली के लिए घर से गई थी। वह न तो बरला ही पहुंची और न ही घर वापस लौटी। बुधवार को उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजन बड़ौत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी मिली। वह नहर में कैसे गिरी इसके बारे मेें उन्हें कुछ पता नहीं है। मलकपुर से बड़ौत आते वक्त रास्ते में पूर्वी यमुना नहर पड़ती है। आशंका है कि बड़ौत के पास वह नहर में गिर गई होगी। परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष हरे राम यादव ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed