{"_id":"5b7c6d0342c792465c2c9bb4","slug":"51534881027-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में शिवम के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन में शिवम के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं तो आंदोलन
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बिजवाड़ा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें शिवम की हत्या का दो दिन में राजफाश न होने पर एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
पंचायत में जयपाल सिंह ने कहा कि पुलिस शिवम की हत्या का राजफाश करने में लीपापोती कर रही है। इतने दिन बाद भी पुलिस इस हत्या का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस लगातार आश्वासन दे रही है कि जल्द हत्यारों को पकड़ा जाएगा। पंचायत में एक राय होकर निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन में पुलिस ने घटना का राजफाश नहीं किया तो मजबूर होकर ग्रामीण एसपी कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे। पंचायत की अध्यक्षता जयपाल सिंह, संचालन ब्रिजेश ने किया। पंचायत में शोराज सिंह, माल सिंह, महावीर, चरण सिंह, महेंद्र सिंह, धन सिंह, साहब सिंह, ओमपाल सिंह, रणबीर, प्रताप, मुकेश, ब्रहमपाल आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि हत्या का जल्द राजफाश किया जायेगा।