फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एचसीपी को जमानत, जावेद रटौल को नहीं ढूढ पाई पुलिस

एचसीपी को जमानत, जावेद रटौल को नहीं ढूढ पाई पुलिस

Fri, 29 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एचसीपी को जमानत, जावेद रटौल को नहीं ढूढ पाई पुलिस
एचसीपी को जमानत, जावेद रटौल को नहीं ढूढ़ पाई पुलिस
विज्ञापन


बागपत। कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हुए बंदी जावेद रटौल को पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ़ पाई है। पुलिस की तीन टीमें दिल्ली, हरियाण व यूपी के कई जिलों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। कोतवाली पुलिस ने आरोपी एचसीपी मंतु सिंह को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। हालांकि यहां से उसे जमानत मिल गई है।
बुधवार को 50 हजार का इनामी रहा जावेद निवासी रटौल को जिला कारागार से बागपत कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। हवालात से एचसीपी मंतु सिंह शर्मा उसे एडीजे स्पेशल एससी/एसटी कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जा रहा था। रास्ते में पुलिस को चकमा देकर कुख्यात जावेद कोर्ट से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। वहीं इस मामले में आरोपी एचसीपी मंतु सिंह शर्मा को बागपत कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से एचसीपी को जमानत मिल गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जावेद की तलाश में सीओ बागपत दिलीप सिंह, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा के नेतृत्व में दो टीम व एक टीम क्राइम ब्रांच की लगाई गई है। पुलिस की तीनों टीमें दिल्ली, हरियाणा व बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद जनपदों में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। जल्दी ही जावेद को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट से बंदी जावेद के बुर्का पहनकर भागने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि भागने से पहले उसने कपड़े बदले थे। पुराने कपड़े व चप्पल कोर्ट में ही छोड़कर गया है। पुलिस को अंदेशा है कि वह बुर्का व लेडीज चप्पल पहनकर पुलिस के सामने से आसानी से निकल गया। पुलिस जांच में पता चला है कि कोर्ट के बाहर एक युवक बाइक लेकर पहले से ही खड़ा था। जावेद इसी बाइक पर सवार होकर भागा है। उसे भागते हुए एक व्यक्ति ने भी देखा था। उसकी पत्नी कपड़े लेकर कोर्ट में पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed