{"_id":"5b2d51fe4f1c1b624d8b79da","slug":"51529696766-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक पर चलाई गोलियां, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक पर चलाई गोलियां, हालत गंभीर
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शताब्दी नगर में बदमाशों ने चलाई फैैक्ट्री मालिक पर गोलियां
बड़ौत। शताब्दी नगर मेें दो बाइकों पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक पर पिस्टल और तमंचों से गोलियां चलाईं। फैक्ट्री मालिक को चार गोलियां लगी हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान फैक्ट्री में बैठे दोस्त ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की। मगर वह किसी तरह भाग निकला। बाद मेें बदमाश पूर्वी यमन नहर की ओर भाग गए। अभी तक इस मामले में कोई रिपेार्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उनके परिजन उसका इलाज कराने में जुट गए हैं।
शताब्दी नगर निवासी गगन की नगर मेें गगन सैफ इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। शुक्रवार दोपहर वह फैक्ट्री में बैठे अपने दोस्त जितेंद्र के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक युवक अंदर आया और कहा कि हमें सामान देखना है। जैसे ही गगन बाहर आया तो उस पर पिस्टल और तमंचों से बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गगन को चार गोलियां हाथ, पैर, कमर और छाती में लगी है। दोस्त जितेंद्र ने शोर मचाया तो उस पर भी फायरिंग की गई। लेकिन उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। बदमाश बाइकों पर सवार होकर पूर्वी यमन नहर की पटरी से फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी एके सिंह पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। घायल को नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मेरठ रेफर किया गया।
उधर, सीओ रमानंद कुशवाहा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि घटनास्थल से 9 एमएम के तीन खोखे भी बरामद हुए हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की संभावना की भी जांच की जा रही है। पुलिस की दो टीम इसमेें लगाई गईं है और शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।