{"_id":"5b2ab1da4f1c1b614d8b765e","slug":"51529524698-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते मारपीट कर युवकों को अधमरा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते मारपीट कर युवकों को अधमरा किया
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सात आठ युवकों ने रंजिशन के चलते गुराना रोड गली नंबर छह मेें चाचा के यहां आए दो युवकों को मारपीट कर अधमरा कर दिया। घायल आरिफ पुत्र यूसुफ और मोमिन पुत्र अख्तर खेड़ा मस्तान जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वे मंगलवार की रात में अपने चाचा के यहां पर मिलने आए, बताया गया कि उनकी पहले ही रंजिश चल रही है, रंजिश के चलते सात-आठ लोगों ने घेरकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग निकले। इस संबंध मेें कोतवाली में तहरीर दी, पुलिस ने दोनों घायल युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बर्फ व्यापारी के साथ मारपीट की
बड़ौत। नगर के बर्फ व्यापारी और समाजसेवी सचिन वत्स पुत्र स्वर्गीय राज कुमार पट्टी मेहर बड़ौत दिल्ली बस स्टैंड पर गन्ने का रस बचने वाले राजू के यहां बर्फ के रुपये लेने गए, रुपये मांगने पर उनकी राजू के साथ कहासुनी हो गई, इस पर पांच-छह युवकों ने उन्हें घेरकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तीन हमलावरों को पुलिस ने तीन को हिरासत मेें ले लिया। पुलिस ने सचिन को सीएचसी में भर्ती कराया।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का प्रयास किया
बड़ौत। बुधवार को शाम के समय बालिकाएं शहर में शोभायात्रा निकाल रही थी। इसी दौरान मनचलों ने बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की तो वहां मौजूद रवि शास्त्री नामक युवक ने मनचलों को मना किया। इससे नाराज होकर मनचलों ने रवि के साथ मारपीट का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले।