फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नमकीन दिलाने के बहाने ले गया था कातिल

नमकीन दिलाने के बहाने ले गया था कातिल

Fri, 30 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नमकीन दिलाने के बहाने ले गया था कातिल
बागपत। दरिंदे कातिल अनिल कश्यप ने नमकीन के बहाने बच्ची को गांव में सुनसान इलाके में भेजा। झांसे में आई मासूम को क्या पता था कि हवस का पुजारी उसे मौत के मुंह में धकेल रहा है। जैसे ही बच्ची की लाश मिली तो ग्रामीणों ने अनिल पर ही शक जताया था। ग्रामीण उसे मारने के लिए अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर दौड़े थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

हिम्मतपुर सूजती की बच्ची अपने ननिहाल में रिश्ते के मामा की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। नौ दिसंबर को हंसी खुशी से बारात नया गांव हमीदाबाद से धनौरा के लिए चली गई। घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। इस बीच दोपहर तीन बजे बच्ची लापता हो गई। गली में घूम रहे अनिल कश्यप ने उसे नमकीन लाने के लिए रुपये दिए और ऐसी गली में भेज दिया, जहां कोई आता जाता नहीं था। मौका पाकर अभियुक्त पीछे-पीछे चला गया और उसे खेत में खींच लिया। जैसे ही मासूम की लाश मिली तो ग्रामीणों ने करतूत को अनिल की ही बताया था। वह अग्रवाल मंडी टटीरी में रहेड़ी लगाता था। पुलिस को जैसे ही ग्रामीणों के इरादे की भनक लगी तो दौड़ लगा दी और टटीरी से अनिल को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत में भी अनिल की पिटाई की थी।
विज्ञापन



दरिंदे का तीसरा शिकार थी काजल

बागपत। ग्रामीणों ने दावा किया था कि मासूम दरिंदे का तीसरा शिकार थी। इससे पहले भी वह गांव की दो मासूमों के साथ इस तरह का प्रयास कर चुका था। यही वजह थी कि जैसे ही बच्ची का शव मिला ग्रामीणों ने एकदम अनिल कश्यप का ही नाम लिया था। अनिल शराब के सेवन के अलावा अश्लील फिल्में देखने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मदद के लिए खड़ा हो गया था बागपत

बागपत। मासूम बच्ची की हत्या के बाद उसके परिवार की मदद के लिए जिलेभर के लोग खड़े हो गए थे। तत्कालीन विधायक हेमलता चौधरी, लोकेश दीक्षित, प्रशांत चौधरी, पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद समेत जिले के नेताओं ने पहुंचकर आर्थिक मदद देने के अलावा कानून की हर लड़ाई में साथ देने का वायदा किया था।


हैवानियत ऐसी, शर्मसार हो गई थी इंसानियत

बागपत। दरिंदे अनिल कश्यप ने मासूम बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत की । लोगों ने मासूम का शव जिस हालत में देखा, उससे लोगों में आक्रोश फैल गया था। दर:िदे को मौके पर ही सजा ए मौत सुनाने का एलान भी किया, लेकिन पुलिस ने मामला संभाल लिया था। बच्ची के साथ रेप करने के अलावा विरोध करने पर उसकी जांच की हड्डी भी तोड़ डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed