{"_id":"5a9705394f1c1bb1208bbdf8","slug":"51519846713-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली चुंगी पर सोमवार की रात में भाई के ससुराल वालों ने एक युवक को मारपीट कर अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे कार लेकर भाग निकले। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी।
इमरान पठानकोट बड़ौत का रहने वाला है। उसके भाई सादिक की गुवाना थानाभवन जनपद शामली में ससुराल है। उसकी ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते सोमवार की रात में जब इमरान का भाई सादिक छपरौली चुंगी से पैदल पठानकोट जा रहा था तो चुंगी के पास ही कार में सवार चार लोगों ने उसे मारपीट कर कार में डालने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे लोग मारने की धमकी देकर भाग निकले। वह देर रात घर पहुंचा ओर मंगलवार को उसने कोतवाली पहुंचकर भाई के ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी ।