{"_id":"5a721c504f1c1bca798b7193","slug":"51517427792-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी राम कालोनी में महिला ने कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशी राम कालोनी में महिला ने कातिलाना हमला
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक महिला पर कुछ बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
रश्मि धारीवाल पत्नी सुशील कुमार निरपुड़ा गांव की रहने वाली है। हाल में वह दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहती है। वह काफी दिनों से कालोनी स्थित तालाब के पानी की निकासी की लड़ाई लड़ रही है। मंगलवार को भी उसने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग जाम किया था। बुधवार को जब वह कालोनी जा रही थी, तभी दो बाइकों पर छह युवक आए और घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। रश्मि ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।