{"_id":"5a2998294f1c1b6e468b90d3","slug":"51512675369-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%ेरे घर में लगता है सट्टा, पूरा परिवार बुकी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
%ेरे घर में लगता है सट्टा, पूरा परिवार बुकी’
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एसपी दफ्तर पहुंची महिला ने कहा कि उसका परिवार सट्टा लगता है, परिवार के सदस्य बुकी हैं। वह खुद इस काम को छोड़ना चाहती है। महिला की बातें सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। मामला महिला थाने भेजा। पुलिस का दावा है कि घरेलू विवाद का मामला है, इसमें सुलह करा दी गई है। जबकि महिला ने कहा वह तो सरेंडर करने आई है।
बागपत शहर की एक महिला बृहस्पतिवार दोपहर एसपी दफ्तर पहुंची। उसने पुलिस वालों से कहा कि वह पिछले एक साल से अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर मैच फिक्सिंग और सट्टा लगा रही है। अब उस पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया है। वह कर्ज चुका नहीं पा रही है। परिजन उसकी पिटाई करते हैं। इससे वह परेशान है। आरोपियों से उसे अपनी जान का खतरा है। वह अब इस काम को नहीं करना चाहती है। उसने जो अपराध किया है वह चाहती है कि पुलिस उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दें। यह सुनकर एसपी ऑफिस का स्टाफ सन्न रह गया। एसपी के पीआरओ ने महिला थाना प्रभारी को फोन करके बुलाया। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह उसको अपने साथ ले गई। पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की।
एसओ प्रतिभा सिंह का कहना है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। महिला को उसके घर पर छोड़ दिया। मैच फिक्सिंग और सट्टे की खाईबाड़ी का आरोप सहीं नहीं पाया गया है।