फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 हजारी बाबा समेत तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

12 हजारी बाबा समेत तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 01 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
12 हजारी बाबा समेत तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
बागपत। 12 हजार रुपये के इनामी नीरज उर्फ चीता उर्फ बाबा और पांच हजारी सुनील ठाकुर समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इनके पास से दो पिस्टल और एक इंडिका गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने कहा आरोपी एक सिपाही के साथ मिलकर एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट करते थे। आरोपी नीरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ साल पहले गाजियाबाद में एक चिकित्सक का अपहरण किया था और 55 लाख रुपये की फिरौती लेकर मुक्त किया।
विज्ञापन

एसपी जय प्रकाश ने पत्रकार वार्ता में बताया पकड़े गए आरोपी नीरज उर्फ चीता उर्फ गंजा उर्फ बाबा उर्फ पंडित पुत्र ओमपाल निवासी अट्टा चिंदौड़ी (मेरठ), सुनील ठाकुर पुत्र वीर सिंह निवासी जोया (गाजियाबाद) और युधिष्ठिर पुत्र सुमेरू निवासी हुरमजपुर (शामली) हैं। आरोपी नीरज और सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी सोनू से खतौली थाना क्षेत्र में कार लूटी । इस केस में आरोपी नीरज पर 12 हजार रुपये और सुनील पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ । आरोपी युधिष्ठिर सोनू की गाड़ी चलता था।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक आरोपी शुक्रवार की रात में सूचना मिली कुछ लोग क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों को मेरठ रोड पर पिलाना भट्ठे के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नीरज ने बताया बड़ौत क्षेत्र के शिकोहपुर गांव के सिपाही प्रियव्रत और छपरौली के युवक अंकित के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देता है। प्रियव्रत और अंकित फिलहाल जेल में हैं। एसपी के मुताबिक आरोपी नीरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2009 में गाजियाबाद के डॉ. केएम सिंह का अपहरण किया । 55 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद डॉक्टर को मुक्त किया । उसके फरार साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज ने बीए की पढ़ाई छोड़कर
रखा अपराध की दुनिया में कदम
बागपत। नीरज ने बीए में ही पढ़ाई छोड़कर अपराध की दुनिया में कदम रखा। सबसे पहले उसने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने क्षेत्र से डॉक्टर केएम का अपहरण किया । इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके खिलाफ पुलिस रिकार्ड में हत्या, लूट, अपहरण, मारपीट, फिरौती मांगने आदि के 13 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा कई केस ऐसे हैं, जो पुलिस रिकार्ड में दर्ज भी नहीं है। वह अपराध मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर समेत कई जनपदों में करता था। पिछले साल पिता का पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसी बात पर उसकी हत्या कर दी । गिरफ्तार सुनील ठाकुर पर चार मुकदमे दर्ज हैं।


मेरठ कॉलेज में हुई थी नीरज की सिपाही से दोस्ती
बागपत। गिरफ्तार आरोपी नीरज ने बताया उसकी सिपाही प्रियव्रत से मेरठ कॉलेज में पढ़ते समय दोस्ती हुई । तभी से लगातार संपर्क में हैं। छपरौली का अंकित भी अपने परिवार के साथ ही मेरठ में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed