फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लहचौड़ा के युवक से लूटपाट, धमकी

लहचौड़ा के युवक से लूटपाट, धमकी

Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
लहचौड़ा के युवक से लूटपाट, धमकी
चांदीनगर (बागपत)। लहचौड़ा-बड़ागांव मार्ग पर कार में सवार तीन बदमाशों ने युवक से मारपीट कर तमंचे के बल पर लूटपाट की। बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

लहचौड़ा निवासी ब्रज नंदन खेकड़ा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार की रात में करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। खेकड़ा मोड़ के पास ही वैगनआर कार में सवार तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। उससे चार हजार रुपये नगद और अन्य सामान लूट लिया। इसी दौरान सामने से वाहन आ गया। बदमाश बाइक लूटने में कामयाब नहीं हुए। बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। उनका कहना है कि एक के बाद एक लूट की वारदात हो रही है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिवाना निवासी चंद्रबल तोमर का कहना है कि उनके मकान में डेढ़ माह पूर्व घुसकर मारपीट कर लूटपाट की गई। विरोध करने पर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक गिरफ्तार चोरी की बाइक बरामद
बागपत। सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ईमान उर्फ मोनू निवासी बसौद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस को देखकर शराब से
भरी लग्जरी छोड़ भागे तस्कर
बागपत। चांदीनगर पुलिस को देखकर खट्टा प्रह्लादपुर के जंगल में तस्कर अपनी होंडा सिटी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को कार से 135 लीटर शराब बरामद हुई है।


हाईटेंशन लाइन टूटने से आठ बीघा फसल जली
रमाला। फतेहपुर चक निवासी जयवीर और भीम सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उनकी गन्ने की फसल के ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इससे फसल जल गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed