फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मां के सामने बेटी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

मां के सामने बेटी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

Thu, 14 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
मां के सामने बेटी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
बागपत। छपरौली क्षेत्र के एक गांव में महिला के सामने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित के साथ ग्रामीणों ने छपरौली थाने में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित दलित लड़की ने बताया पड़ोस का ही एक युवक उस पर गलत नजर रखता है। गली से गुजरते समय उस पर फब्तियां कसता है। पिछले पांच दिन से लगातार परेशान कर रहा है। वह बुधवार को अपनी माता के साथ पशुओं का चारा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी युवक उसका पीछा करने लगा। थोड़ा आगे चलाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बाद में गाली-गलौज कर उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी सबक सिखाने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। इससे मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित के साथ ग्रामीणों ने छपरौली थाने में प्रदर्शन कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर दी । थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed