फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गौतमबुद्ध नगर कोर्ट जाते समय युवक का अपहरण

गौतमबुद्ध नगर कोर्ट जाते समय युवक का अपहरण

Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर कोर्ट जाते समय युवक का अपहरण
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कुटंबी विवाद के मामले में कोर्ट में तारीख पर जाते समय एक व्यक्ति लापता हो गया। इसके चलते परिजनों ने कोतवाली में उसके ससुराल वालों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी मामला दर्ज नहीं किया।
ढ़ोढरा गांव का रहने वाला धीरज सिंह का दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर की रहने वाली गीता के साथ शादी हुई । बाद में इनमें विवाद हो गया और यह मामला जनपद गौतमबुद्धनगर कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में 16 अगस्त को कोर्ट में तारीख थी तो धीरज वहां तारीख पर गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके चलते पीड़ित परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा सुसराल वाले फैसला करने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जो वे देने असमर्थ है। इसलिए कोर्ट जाते समय उन्होंने उसका अपहरण किया है। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर उसकी बरामदगी की मांग की। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज
बड़ौत। कंवर पाल पुत्र महावीर मयूर विहार गांव खड़ौली फेस-3 का रहने वाला है। वह सफाई कर्मचारी है। 22 जुलाई को उसे दो महिलाएं उसे लेकर बड़ौत कांशीराम कॉलोनी आई । इसी दिन से वह गायब है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed