फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गौवंश हत्या में फरार चल रहे जिला बदर को पुलिस ने दबोचा

गौवंश हत्या में फरार चल रहे जिला बदर को पुलिस ने दबोचा

Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
गौवंश हत्या में फरार चल रहे जिला बदर को पुलिस ने दबोचा
बिनौली (बागपत)। गोवंश हत्या के मामले में छह माह से फरार चल रहे जिला बदर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात घर से दबोच लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी इरफान पुत्र खलील बरनावा गांव का रहने वाला है। वह गोवंश हत्या के मामले में 11 जनवरी 17 से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जिला बदर भी घोषित कर रखा था। मुखबिर के अनुसार आरोपी चोरी छिपे घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार की रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी घर पर ही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। बाद मेें आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उधर, बिट्टू पुत्र रामकुमार निवासी अंगदपुर जौहड़ी ने बिनौली थाने पर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बिट्टू को मेडिकल परीक्षण के लिए बिनौली सीएचसी पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed