फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेड़ी प्रधान गांव में रेत माफियाओं ने डाला डेरा

खेड़ी प्रधान गांव में रेत माफियाओं ने डाला डेरा

Mon, 26 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खेड़ी प्रधान गांव में रेत माफियाओं ने डाला डेरा
खेड़ी प्रधान गांव में रेत माफिया ने डाला डेरा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
कोताना गांव से सटे खेड़ी-प्रधान गांव में रेत माफिया ने यमुना के किनारे डेरा जमा अवैध रेत खनन की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली के लिए रास्ता और पोपलेन मशीन भी मंगा ली है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

सरकार बदलने के कुछ समय बाद रेत माफिया फिर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कोताना गांव से सटे खेड़ी प्रधान गांव में यमुना घाट पर अपना डेरा डाल दिया है और यहां से वे रेत खनन का अवैध व्यापार शुरू करेंगे। रेत की ट्राली और वाहनों के लिए उन्होंने रास्ता भी तैयार कराया और पोपलेन मशीन जिससे यमुना से रेत निकाला जाएगा, वह भी मंगा ली और एक या दो दिन में यह अवैध रेत खनन का व्यवसाय पूरे यौवन पर चलाने की तैयारी पूरी कर ली, पुलिस-प्रशासन अभी भी मूकदर्शक बना हुआ है। जबकि इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव के रामबीर, महावीर, सुरते, मंगलसैन, राकेश आदि ने कहा इस रेत खनन के व्यापार से गांव में आक्रोश व्याप्त है और कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है। इस संबंध में एसडीएम दर्शन सिंह निगम ने कहा उन्हें जानकारी नहीं है, यह गंभीर मामला है इसे राजस्व अधिकारियों को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed