फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हरियाणा पुलिस ने ठग की तलाश में बागपत में दी दबिश

हरियाणा पुलिस ने ठग की तलाश में बागपत में दी दबिश

Sun, 19 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने ठग की तलाश में बागपत में दी दबिश
बागपत।
विज्ञापन

हरियाणा के गुहाना थाना पुलिस ने कृषक सेवा सहकारी समिति, सरूरपुर कलां में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये ठगने के मामले में बागपत में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस आरोपी की पत्नी और पिता से पूछताछ कर रही है।

सोनीपत जनपद के गुहाना थाना के एएसआई रामनिवास शनिवार को फोर्स के साथ बागपत कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोनीपत जनपद के खेड़ी दमकन गांव निवासी अनिल से 24 दिसंबर 2017 में बेटे राहुल की कृषक सेवा सहकारी समिति, सरूरपुर कलां में नौकरी दिलाने के नाम पर सुनील पुत्र धर्मपाल ने 6.50 लाख रुपये लिए । उसने कुछ दिन उन्हें कार्यालय उप महानिरीक्षक मेरठ मंडल मेरठ का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर उन्हें थमा दिया। जब वह ज्वाइनिंग करने पहुंचा तो उसे फर्जीवाड़े का पता चला। उसने रुपये वापस लौटाने को कहा, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। सुनील ने उन्हें 6.50 लाख रुपये का चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। पीड़ित अनिल ने गुहाना थाने में सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसी मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सुनील के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी की पत्नी और पिता से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश नेे बताया कि आरोपी सुनील ने कई लोगों से ठगी की है। कुछ दिन पहले वह सात लाख की ठगी के मामले में जेल से छूटकर आया है। हरियाणा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed