फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बसा टीकरी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

बसा टीकरी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
बसा टीकरी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
बागपत।
विज्ञापन

मीतली बिजलीघर में तैनात संविदा लाइनमैन की करंट से मौत के मामले में आरोपी एसएसओ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बसा टीकरी के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे धरना शुरू कर देंगे। एएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा।

रविवार को बसा टीकरी के ग्रामीण बसपा के जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव के नेतृत्व में एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोनू पुत्र कर्म सिंह मीतली बिजलीघर में संविदा लाइनमैन था। 27 अप्रैल को शट डाउन लेकर विद्युत फाल्ट ठीक कर रहा था। बिजलीघर में तैनात एसएसओ देवेंद्र ने विद्युत सप्लाई चालू कर दी। करंट लगने से लाइनमैन मोनू की मौत हो गई । मृतक के भाई राकेश कुमार ने आरोपी एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर दी। उन्होंने एएसपी रण विजय सिंह को शिकायती पत्र देकर चेतावनी दी कि आरोपी को जल्दी गिरफ्तार नहीं किया तो वे धरना शुरू कर देंगे। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें भंवर सिंह, देव कुमार, सुरेंद्र पाल, कृपाल, राकेश कुमार, सोहनवीर, कुंती, सरिता, प्रवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed