{"_id":"5cc0bde9bdec22143f759eac","slug":"41556135401-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन को हिरासत में लेने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाइनमैन को हिरासत में लेने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। तुगाना बिजलीघर से बिजली बिलों की वसूली कर छपरौली लौट रहे ऊर्जा निगम के टीजी-2 से बदमाशों द्वारा हेवा गांव के पास सात लाख रुपये लूटने के मामले में मंगलवार की देर शाम पुलिस द्वारा कुर्डी गांव के लाइनमैन को हिरासत में लेने पर बुधवार को क्षेत्र के संविदा लाइनमैनों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हंगामा किया। जल्द खुलासा न होने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर व जिला महामंत्री सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में छपरौली, तुगाना, किरठल, कुर्डी, बड़ौत के संविदा लाइनमैन एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह से मिलकर पुलिस द्वारा कुर्डी गांव के प्राइवेट लाइनमैन राजीव को पकड़े जाने पर नाराजगी जताई और कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि तुगाना बिजलीघर में टीजी-2 के पद पर तैनात योगेश के साथ बदमाशों द्वारा हेवा गांव के पास सात लाख रुपयों की लूट के मामले में पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। प्राइवेट लाइनमैनों को पकड़कर उनका शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन में खलील अहमद, आरिफ, कपिल तोमर, धर्मपाल, सुनील, अमित, आशू, धर्मेंद्र, राजीव, राधेश्याम गुप्ता, सन्नी, पवन जेई, आलोक, पवन जेई, गुलशन कुमार, रवि प्रताप, नरेंद्र प्रताप, विनय, सुनील, प्रदीप, सन्नी आदि शामिल रहे।