फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी लग्जरी कार पकड़ी

एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी लग्जरी कार पकड़ी

Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर शराब से लदी लग्जरी कार पकड़ी
बागपत।
विज्ञापन

होली और लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। हरियाणा से बड़े स्तर पर अवैध शराब की तस्करी शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर यमुना पुल के पास शराब से लदी लग्जरी कार पकड़ी। कार से 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर यमुना नदी पुल के पास से शराब से लदी लग्जरी कार पकड़ी। कार से 25 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर चंद किरण पुत्र जयकरण, संदीप कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव सोल्दा थाना किठौर जनपद मेरठ, रेनू पत्नी विशाल भाटिया निवासी माधवपुरम मेरठ, लता पत्नी राजीव कुमार निवासी कंकर खेड़ा मेरठ को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं पांच-पांच सौ रुपये में शराब तस्करों के साथ कार में बैठकर आती है। ताकि महिलाओं को देखकर पुलिस गाड़ी न रोके। वे पिछले पांच दिन से लगातार हरियाणा से शराब की तस्करी कर रहे है। यह शराब होली में बेची जानी है । एसआई विपिन कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चारों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन


नहीं रुक रही शराब की तस्करी
बागपत। जिले में अवैध शराब तस्करी का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। होली त्योहार और लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बड़े स्तरी पर हरियाणा से तस्करी शुरू हो गई। यमुना नदी के रास्ते शराब की तस्करी की जाती है। शराब तस्कर नदी पार कर शराब की पेटियां लाते हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जिले में तैनात थानाध्यक्षों को अवैध शराब की तस्करी पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बाद भी शराब की तस्करी नहीं रुक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed