फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसडीएम का कैरोसिन डिपो में छापा, अवैध स्टाक पकड़ा

एसडीएम का कैरोसिन डिपो में छापा, अवैध स्टाक पकड़ा

Thu, 31 Jan 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम का कैरोसिन डिपो में छापा, अवैध स्टाक पकड़ा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों की शिकायतें मिलने पर उपजिलाधिकारी ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित केरोसिन तेल डिपो में छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में केरोसिन तेल का अवैध स्टाक पकड़ा। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कर तेल डिपो को सील कर दिया।
राशन कार्ड धारकों के खेकड़ा नगर क्षेत्र में केरोसिन तेल की कालाबाजारी होने की शिकायतें मिलने पर बुधवार को उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पूर्ति निरीक्षक बागपत अमित कुमार श्रीवास्तव दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित केरोसिन तेल डिपो में पहुंचे। उपजिलाधिकारी के पहुंचते ही डिपो में मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने डिपो में स्टाक रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान स्टाक रजिस्टर में भारी घोटाला पकड़ में आया। स्टाक रजिस्टर में नौ हजार लीटर केरोसिन तेल दर्शाया गया। जबकि मौके पर खड़े टैंक में 22 हजार लीटर तेल मिला। इसमें 13 हजार लीटर तेल का अवैध रूप से स्टाक लगा हुआ पकड़ में आया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि उन्हें केरोसिन तेल ब्लैक में बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके चलते छापे की कार्रवाई की और कार्रवाई के दौरान शिकायत सही मिली। डिपो में स्टाक रजिस्टर में स्टाक नौ हजार लीटर होना पाया गया। जबकि टैंक में 22 हजार लीटर होना पाया गया। बताया कि संभवतया डिपो मालिक तेल को ब्लैक में बेचने की तैयारी में था। मामले की जांच शुरू करा दी। तेल डिपो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर डिपो को सील कर दिया है। क्षेत्र में केरोसिन तेल की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed