{"_id":"5bfc4d5ebdec22415774e63a","slug":"41543261534-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीपुर मोड़ पर किसान से 1.25 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरीपुर मोड़ पर किसान से 1.25 लाख लूटे
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर मोड़ पर दिन दहाड़े टाटा मैजिक गाड़ी में सवार किसान से दो बदमाशों ने 1.25 लाख रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश 50 हजार रुपये फेंक कर भागने लगे, लेकिन लोगों ने पीछा कर नैथला मार्ग से एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भाग गया। सूचना पर एएसपी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करने में लगी है। पीड़ित ने तहरीर दी।
औसिक्का गांव निवासी अली हसन पुत्र हुकमद्दीन ने बताया कि वह खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। इसके साथ-साथ इस्लामिया मदरसे में चंदा इकट्ठा करने का काम करता है। एक साल पहले उसने जमीन खरीदी । उसके खिलाफ स्टांप चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। एडीएम कोर्ट से रिकवरी का नोटिस भेजा। सोमवार को वह बेटी सुमईय्या और धेवते अनस के साथ एडीएम कोर्ट में 1.25 लाख रुपये जमा कराने आया, लेकिन किन्हीं कारणों से पेशगार ने रुपये जमा नहीं किए। वह वापस घर के लिए चल दिया। कलक्ट्रेट के पास से टाटा मैजिक में सवार हो गया। यहां से दो युवक भी सवार हुआ और दोनों उसके बराबर में बैठ गए। दोपहर एक बजे के लगभग गौरीपुर मोड़ के पास पहुंचते ही दोनों युवकों ने उससे 1.25 लाख रुपये की नगदी लूट ली और गाड़ी से उतरकर भागने लगे। किसान के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश ने 50 हजार रुपये की गड्डी फेंक दी और नैथला मार्ग की तरफ भाग लिया। लोगों ने परशुराम की मूर्ति से आगे एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी 75 हजार रुपये लेकर भाग निकला। लोगों ने बदमाश की पिटाई की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे। बदमाश को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने फरार हुए अपने साथी का नाम भी पुलिस को बता दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने बताया कि पकड़े गया बदमाश राजेंद्र निवासी एलम जनपद शामली का है। उससे पूछताछ की जा रही है।