फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुहैब की जिला कारागार में बिगड़ी हालत

सुहैब की जिला कारागार में बिगड़ी हालत

Mon, 26 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सुहैब की जिला कारागार में बिगड़ी हालत
बागपत। ट्रक लूट के मामले में जिला कारागार में बंद सुहेब की हालत बिगड़ गई। पुलिस सुरक्षा में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगस्त माह में कोतवाली पुलिस ने छह ट्रक लुटेरों को गिरफ्तार किया था, जबकि गिरोह के सरगना कोमल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही से हरियाणा समेत कई यूपी के कई जिलों से लूटे हुए ट्रक बरामद किए थे। वहीं आरोपियों पर लूट का विरोध करने पर एक ट्रक चालक की हत्या का भी आरोप है। बताया जाता है कि निवाड़ा गांव निवासी सुहेब भी ट्रक लूट के मामले में साढ़े तीन माह से जिला कारागार में बंद है। कई दिनों से उसके सीने में दर्द की शिकायत थी, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। पिछले चार दिनों से जिला जेल अस्पताल में भी भर्ती रहा, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसके मद्देनजर पुलिस उसे सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल लेकर पहुंची तथा उपचार के लिए भर्ती कराया। डिप्टी जेलर सुरेश कुमार का कहना है कि बंदी सुहेब की तबीयत में सुधार न होने पर उसे सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed