फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईश्वरपुरी मौहल्ले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ

ईश्वरपुरी मौहल्ले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ

Wed, 10 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ईश्वरपुरी मौहल्ले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ
बड़ौत। नेहरू रोड से सटे ईश्वरपुरी में रविवार की रात्रि किराए पर रहने वाले युवक की धारदार हथियारों से काटकर हत्या किए जाने के मामलें में पुलिस खाली हाथ है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

मृतक विशाल उम्र 22 वर्ष पुत्र महक सिंह लुहारा थाना छपरौली का रहने वाला था। वह दो साल से नेहरू रोड से सटी ईश्वरपुरी में बेवा कमला के मकान पर किराये पर रहता था। वह नगर के एक डिग्री कॉलेज मेें बीए का छात्र था। रविवार की रात्रि विशाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सूचना पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ रामानन्द कुशवाहा, कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जनाकरी लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया था। पिता ने पुरानी रंजिश को लेकर चार को नामजद कराते हुए रिपेार्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं लग सकता है। कोतवाल संजीव कुमार का कहना था कि आरोपियो को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed