फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उतराखंड में राठी-बजरंगी के वर्चस्व की जंग की जांच

उतराखंड में राठी-बजरंगी के वर्चस्व की जंग की जांच

Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड में राठी-बजरंगी के वर्चस्व की जंग की जांच
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब उत्तराखंड में वर्चस्व की जंग पर भी टिक गई है। राठी गैंग लंबे समय से उत्तराखंड में सक्रिय रहा है। बजरंगी भी अपने खास शूटर संजीव जीवा के जरिए उत्तराखंड में प्रॉपर्टी कब्जाने के धंधे में कूद गया था। पुलिस वर्चस्व की रंजिश की छानबीन में जुटी है। माना जा रहा है कि हत्या में उत्तराखंड से भी लिंक जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

सजायाफ्ता सुनील राठी लंबे समय से उत्तराखंड में अपने गुर्गों के माध्यम से प्रॉपर्टी कब्जाने और रंगदारी मांगने का काम कर रहा है। पिछले दिनों ही बागपत जेल से सुनील राठी ने रुड़की के डॉक्टर से रंगदारी मांगी थी, जिसमें राठी की मां और टीकरी की पूर्व चेयरपर्सन राजबाला चौधरी को भी जेल जाना पड़ा था। दूसरी तरफ मुन्ना बजरंगी ने अपने खास शूटर शामली के आदमपुर गांव निवासी संजीव जीवा के माध्यम से उत्तराखंड में पैर पसारने शुरू कर दिए थे। बजरंगी और राठी के बीच यहीं से वर्चस्व की जंग शुरू हुई। मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या को इस वर्चस्व की जंग का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों के बीच यहीं से रंजिश की नींव पड़ी। माना जा रहा है कि इसमें बाकी कड़ियां जुड़ती चली गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जौनपुर की सियासत और राठी के भाई अरविंद राठी के साथ झांसी जेल में मारपीट भी हत्या की वजहों में से एक हो सकती है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि छानबीन की जा रही है। कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद धनंजय सिंह और राठी की करीबी
बागपत। पुलिस पूर्व सांसद धनंजय सिंह और सुनील राठी के रिश्तों को भी खंगालने में जुटी है। दोनों के परिवारों की मिलाने वाले शख्स की भी पुलिस को तलाश है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या पूर्व सांसद की कोई भूमिका है। इसके अलावा क्या कोई राजनीतिक षड्यंत्र हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed