{"_id":"5b01c7204f1c1b2b118b514f","slug":"41526843168-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी
Updated Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव का एक छात्र अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा और अपने ही पिता के खिलाफ मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाकर पिता समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गुराना गांव निवासी सूर्यांश तोमर बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी मां प्रवित्री तोमर दिल्ली में रहती है। सूर्यांश ने बताया कि उसका पिता अजय तोमर उसकी जान का दुश्मन बना हुआ है। रात्रि में पिता ने उसके साथ मारपीट की और बंदूक लेकर चार साथियों के साथ मारने दौड़ा। उसने किसी तरह छिपकर जान बचाई। रविवार को वह मां के साथ कोतवाली पहुंचा और अपने पिता सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी। एसआई हरिओम गौतम ने कहा जांच करने के बाद कार्रवाई होगी।