फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइकों के टूल बॉक्स से दस मोबाइल चोरी

बाइकों के टूल बॉक्स से दस मोबाइल चोरी

Tue, 15 May 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बाइकों के टूल बॉक्स से दस मोबाइल चोरी
बागपत। श्रीराम कॉलेज के बाहर खड़ी छात्रों की बाइकों के टूल बॉक्स तोड़कर चोर दस मोबाइल चोरी करके ले गए। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को चोरी का पता चला। छात्रों ने कोतवाली में तहरीर देकर मोबाइल बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीराम कॉलेज बागपत में बीए प्रथम के छात्र परीक्षा देने आए थे। परीक्षा में मोबाइल पर प्रतिबंध होने के कारण छात्र अपनी बाइकों के टूल बॉक्स में मोबाइल रख कर परीक्षा देने चल गए। परीक्षा देकर जब वापस लौटे तो उनकी बाइकों के टूल बॉक्स टूटे थे और सभी के मोबाइल गायब मिले। चोर बाइक के टूल बॉक्स से चुराकर ले गए। पुराना कस्बा बागपत निवासी अरुण चौहान, काठा निवासी विशाल, मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी सादिद जमा, माता कॉलोनी निवासी शोएब सहित करीब दस छात्रों के मोबाइल चोरी हुए हैं। छात्रों ने कोतवाली में पहुंचकर लोनी निवासी एक छात्र पर शक जाहिर कर तहरीर दी। छात्रों ने बताया कि लोनी निवासी एक छात्र परीक्षा देने आया , लेकिन आधा घंटे बाद ही वह बहन की बीमारी का बहाना बनाकर परीक्षा छोड़ कर चला गया। उसने ही बाइकों से मोबाइल चोरी किए होंगे। कुछ युवकों ने उसे बाइकों के आसपास घूमते भी देखा है। पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल चोर का पता लगाने के प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed