फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को जान से मारने का प्रयास

दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को जान से मारने का प्रयास

Mon, 05 Mar 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला को जान से मारने का प्रयास
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न करने पर लक्ष्मी नगर बड़ौत में एक महिला को पति ने चाकू से जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने जान बचाई और कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी।

प्रीति पुत्री राजेंद्र लुहारी गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 25 फरवरी 2015 में लूंब निवासी बिट्टू के साथ हुई । हाल में वे बड़ौत के लक्ष्मी नगर में रह रहे हैं। उसके पति ने कुछ दिन पहले अपने घर से दो भैंस और 2.5 लाख रुपये लाने को कहा। पहले प्रीति टरकाती रही, लेकिन शनिवार को उसने पैसे लाने से इंकार कर दिया तो उसके पति ने चाकू से उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से भाग निकली और अपने मायके में इसकी सूचना दी। उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और उसने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed