{"_id":"5a95b3ca4f1c1b28428b7caa","slug":"41519760330-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी कर भाग रहे आरोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु चोरी कर भाग रहे आरोपी को दबोचा
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव में मकान से पशु चोरी कर ले जा रहे चोर को ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस ने पकड़ लिया।
रंछाड़ गांव निवासी राजपाल के घेर में बंधे भैंसे को सोमवार रात्रि में चोरी कर लिया। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा गांव में पहुंचे तथा ग्रामीणों से जानकारी लेकर तलाश शुरू की। इसी दौरान सिरसली जाने वाले मार्ग पर एक युवक पशु लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह पशु छोड़कर भागने लगा, जिसे जंगल में थाना पुलिस ने दबोच लिया गया तथा चोरी किया गया भैंसा भी बरामद कर लिया। आरोपी ने अपना नाम अंकित पुत्र राजपाल निवासी सिरसली बताया। पशु स्वामी की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।