फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर छात्र पर फायरिंग, भगदड़

हाईवे पर छात्र पर फायरिंग, भगदड़

Mon, 15 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर छात्र पर फायरिंग, भगदड़
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित शहर के रविदास मंदिर के पास 12वीं के छात्र पर चार बाइक सवार 12-14 युवकों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की। गोली लगने से बचा तो उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। वह लहूलुहान हालत में हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया। एसपी जय प्रकाश ने मौके मुआयना कर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बागपत के मेरठ रोड की न्यू कॉलोनी निवासी कारोबारी मुकेश कुमार का बेटा अंकुर एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं में पड़ता है। उसके मुताबिक उसके दोस्त से क्लास में पड़ने वाले एक छात्र ने झगड़ा कर दिया । उस समय उसने अपने दोस्त का पक्ष लिया । तभी से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा । वह रविवार दो बजे अपने साथियों के साथ कार की मरम्मत कराने के लिए शहर के मेरठ रोड पर गया । हाईवे किनारे ही खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे। तभी आरोपी छात्र अपने 12-14 साथियों के साथ चार बाइकों पर सवार होकर आया और उस पर हमला बोल दिया। जान से मारने की नियत से आरोपियों ने उस पर फायरिंग की। वह गोली लगने से किसी तरह से बचा। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर में तमंचे की बट से हमला किया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां भगदड़ मच गई। आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलते ही एसपी जय प्रकाश और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस को वहां से गोली के खोखे भी मिले। घायल अंकुर को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


स्कूल में एक दिन पहले ही दे दी गई थी धमकी
बागपत। छात्रा अंकुर ने कहा आरोपी छात्र ने शनिवार को स्कूल में ही उसके साथ गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी थी। आरोपी उसको गौरीपुर मोड़ पर बुला रहा था, लेकिन वह उसके कहने पर वहां पर नहीं गया । आरोपी का इरादा उसको जान से मारने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed