{"_id":"5a4d37184f1c1bfc0f8b77bc","slug":"41515009816-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सैनिक को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी सैनिक को जेल भेजा
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी सैनिक को जेल भेजा
बड़ौत (बागपत)। नोटों से भरा थैला छीनकर भागने के आरोपी सैनिक को भी पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई के लिए उसके मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
आवास विकास कालोनी निवासी तजेंद्र का खत्री गढ़ी में मेडिकल स्टोर है। मंगलवार को वह थैले में तीन लाख रुपये की नगदी और कुछ चेक लेकर पैदल ही नगर पालिका स्थित पीएनबी शाखा में जमा कराने जा रहे थे। जब वह बैंक की सीढ़ियों पर चढ़ा तो एक युवक उससे थैला छीनकर भागने लगा। लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पकड़ा गया युवक अंकित राणा पुत्र जयपाल धनौरा सिल्वर नगर का रहने वाला है। वह जम्मू कश्मीर में राजपूत राइफल रेजीमेंट में सिपाही के पद पर तैनात है। हाल में वह छुट्टी पर आया हुआ था। तजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ लूट की कोशिश का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।