{"_id":"5a2846a54f1c1bd1408bb6b3","slug":"41512588965-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव को बोरेम में बंद करके नहर में डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव को बोरेम में बंद करके नहर में डाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। पूर्वी यमुना नहर में विनयपुर गांव के पास युवक का बोरे में शव मिला। आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को बोरे में बंद करने के बाद नहर में फेंका है। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव किसका है पुलिस इसका पता लगाने में लगी हुई है।
पूर्वी यमुना नहर में बोरे में लाश बहती हुई आ रही थी। विनयपुर गांव के पास नहर से गुजर रहे लोगों की उस पर नजर पड़ी। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही खेकड़ा थाना की रटौल चौकी पुलिस वहां पर पहुंची। उन्होंने बोरे को नहर से बाहर निकाला और खोला तो उसमें करीब 22 वर्षीय अद्र्ध निर्वस्त्र हालत में युवक का शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों ने कहा युवक की हत्या की है। हत्यारों ने खुद को बचाने के लिए शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंका है। ताकि शव बहता हुआ आगे निकल जाए। उधर खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।