फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुगलपुरा में मकान में पकड़ा गया पशु कटान

मुगलपुरा में मकान में पकड़ा गया पशु कटान

Mon, 04 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुगलपुरा में मकान में पकड़ा गया पशु कटान
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में एक मकान में पशु कटान करते एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि उसके साथी पुलिस की गाड़ी देखकर भाग गए। पुलिस ने मौके से भैंस का मांस और अवशेष बरामद किए।
विज्ञापन

बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में ताहिर अपने मकान में शनिवार की रात में पशु का कटान कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की। पुलिस की दूर से ही गाड़ी देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मकान से आरोपी ताहिर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी भाग निकले। पुलिस ने मकान से पशु का मांस और अवशेष बरामद किए। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया पशुओं का कटान करने के बाद मांस को क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस ने कटान करने के सामान बरामद किए हैं। एसआई कर्णवीर सिंह ने कहा गिरफ्तार आरोपी ताहिर पशु कटान करता था। इसके बाद मीट को सप्लाई कर देता था। इस काम में उसके साथ कौन-कौन शामिल रहता है। उनका पता लगाने का प्रयास किया गया है। रात को ताहिर अकेला ही भैंस का कटान कर रहा था।
विज्ञापन


अवैध पशुओं के कटान पर नहीं लग रहा अंकुश
बागपत। योगी सरकार ने अवैध पशु कटान पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था, लेकिन बागपत में कटान बंद नहीं हो रहा है। कुछ लोग अपने मकानों में पशुओं का कटान कर रहे है। इसका खुलासा कई बार हो चुका है। ढाई माह पूर्व पुराना कस्बा में पशु कटान कर तीन लोग पकड़े। उससे पहले सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पशु कटान पकड़ा जा चुका है। जनपद के लोगों की मांग की कि पशुओं के कटान पर पूरी तरह से रोक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed